नई दिल्ली। कॉन्स्टिट्यूशन क्लब ऑफ इंडिया में मार्शल आर्ट के चर्चित खेल म्यू थाई की राष्ट्रीय संस्था यूनाइटेड म्यू थाई एसोसिएशन इंडिया के 2025 29 हेतु कार्यकारिणी चुनाव संपन्न हुए। मीडिया एसोसिएशन फॉर सोशल सर्विस के राष्ट्रीय अध्यक्ष वरिष्ठ पत्रकार मनोज वर्मा उत्तर प्रदेश को यूनाइटेड म्यू थाई एसोसिएशन इंडिया का राष्ट्रीय अध्यक्ष चुना गया और राजस्थान के श्रीराम चौधरी को सर्वसम्मति से राष्ट्रीय महासचिव चुना गया। नई दिल्ली के कॉन्स्टिट्यूशन क्लब ऑफ़ इंडिया में हुए चुनाव और प्रक्रिया में देश के 27 राज्यों एवं 3 केंद्र शासित प्रदेशों के 60 से अधिक प्रतिनिधियों ने भाग लिया। इस मौके पर फेडरेशन ऑफ़ एशियन म्यू थाई एसोसिएशन के महासचिव मार्विन तान सिंगापुर चुनाव प्रक्रिया के अवसर पर मुख्य ऑब्जर्वर के रूप में उपस्थित रहे। इस मौके पर भाजपा संसदीय दल के राष्ट्रीय संगठक वी सतीश, वरिष्ठ पत्रकार प्रमोद मुजुमदार, वरिष्ठ पत्रकार रवि त्रिपाठी मौजूद थे। चुनाव अधिकारी राजस्थान हाई कोर्ट की वकील निकिता मीरचंदानी के समक्ष यूनाइटेड म्यू थाई एसोसिएशन इंडिया के चुनाव संपन्न हुए।
यूनाइटेड म्यू थाई एसोसिएशन इंडिया के चुनाव से पूर्व हरियाणा भवन के सभागार में चुनाव अधिकारी द्वारा विभिन्न प्रदेशों के वैध मतों की जांच की गई तदोपरांत नई दिल्ली के कॉन्स्टिट्यूशन क्लब ऑफ इंडिया में यूनाइटेड मुए थाई एसोसिएशन ऑफ़ इंडिया की 2025.29 कार्यकारिणी हेतु पदाधिकारियों का चुनाव संपन्न हुआ। म्यू थाई एसोसिएशन ऑफ उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष मनोज वर्मा को यूनाइटेड म्यू थाई एसोसिएशन इंडिया को राष्ट्रीय अध्यक्ष और श्रीराम चौधरी को राष्ट्रीय महासचिव चुना गया। फेडरेशन ऑफ़ एशियन म्यू थाई एसोसिएशन के महासचिव मार्विन तान ने यूनाइटेड म्यू थाई एसोसिएशन इंडिया का मनोज वर्मा को राष्ट्रीय अध्यक्ष और श्रीराम चौधरी को राष्ट्रीय महासचिव चुने जाने पर बधाई दी। यूनाइटेड म्यू थाई एसोसिएशन इंडिया के अन्य पदाधिकारियों में उपाध्यक्ष पद पर अनुपम महाता झारखंड सुप्रियो बिस्वास पश्चिम बंगाल सीईओ पद पर त्रिपुरा के परमजीत सिंघा संयुक्त सचिव अनीस मेनन छत्तीसगढ़ कोषाध्यक्ष सोमवीर वशिष्ठ हरियाणा एवं राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य महाराष्ट्र के बाला शेट्टी निर्वाचित हुए।
भारत के पूर्व खेल मंत्री विजय गोयल ने फेडरेशन ऑफ़ एशियन म्यू थाई एसोसिएशन के महासचिव मार्विन तान के भारत आगमन पर उनका महात्मा गांधी का चरखा भेंट कर स्वागत किया। पूर्व खेल मंत्री विजय गोयल ने यूनाइटेड म्यू थाई एसोसिएशन इंडिया का मनोज वर्मा को राष्ट्रीय अध्यक्ष और श्रीराम चौधरी को राष्ट्रीय महासचिव चुने जाने पर बधाई दी। भारत के पूर्व खेल मंत्री विजय गोयल ने कहा कि भारत ने बीते एक दशक में खेल के क्षेत्र में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अनेक उपलब्धियां हासिल की हैं। उन्होंने कहा कि भारत में म्यू थाई खेल तेजी से लोकप्रिय हो रहा है। यूनाइटेड म्यू थाई एसोसिएशन इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोज वर्मा के नेतृत्व में फेडरेशन ऑफ़ एशियन म्यू थाई एसोसिएशन के महासचिव मार्विन तान, यूनाइटेड म्यू थाई एसोसिएशन इंडिया के राष्ट्रीय महासचिव श्रीराम चौधरी, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष कोषाध्यक्ष सोमवीर वशिष्ठ, म्यू थाई एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड के अध्यक्ष सतीश जोशी आदि ने केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी और धर्मेन्द्र प्रधान से मुलाकात की। इस बीच राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोज वर्मा और राष्ट्रीय महासचिव श्रीराम चौधरी ने केद्रीय युवा मामले एवं खेल मंत्री डॉ मनसुख मंडाविया और युवा मामले एवं खेल राज्य मंत्री रक्षा निखिल खडसे, भारतीय ओलंपिक संघ की अध्यक्ष पीटी उषा से भेंट की और और उनके साथ म्यू थाई खेल पर विचार विमर्श किया।
गौरतलब है कि म्यू थाई खेल वर्तमान में ओलंपिक काउंसिल ऑफ एशिया एवं अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक समिति से मान्यता प्राप्त खेल है। विश्व खेल विश्व यूनिवर्सिटी खेलों विश्व मिलिट्री खेलों में शामिल इस खेल को बहरीन में होने जा रहे एशियन यूथ गेम्स 2025 में भी शामिल कर लिया गया।म्यू थाई और राम भक्त हनुमान के बीच एक दिलचस्प संबंध है। म्यू थाई के कुछ प्रतीकों और कहानियों में, खास कर लिंग लोम नामक एक पारंपरिक लड़ाई शैली में, हनुमान की छवि देखी जा सकती है. यह संबंध म्यू थाई को हिंदू पौराणिक कथाओं से जोड़ता है, जहां हनुमान को रामायण में राम के एक समर्पित साथी के रूप में दिखाया गया है। म्यू की एक पारंपरिक लड़ाई शैली, लिंग लोम, हिंदू पौराणिक कथाओं से प्रेरित है। इस शैली में, म्यू थाई के लड़ाके पारंपरिक रूप से युद्धरत देवताओं की भूमिका निभाते हैं, जिनमें से एक हनुमान भी है।
म्यू थाई के प्रतीकों में हनुमान की छवि का उपयोग किया जाता है, जो हिंदू धर्म में वानर देवता हैं। कहानियाँ रामायण से जुड़ी हैं, जहां हनुमान को राम के एक महत्वपूर्ण साथी के रूप में दिखाया गया है। म्यू थाई थाईलैंड की एक लोकप्रिय कला है, लेकिन इसके कुछ प्रतीक और परंपराएं भारत की हिंदू पौराणिक कथाओं से प्रभावित हैं, खासकर रामायण । हनुमान को म्यू थाई के कुछ प्रतीकों और कहानियों में एक शक्तिशाली और समर्पित देवता के रूप में दिखाया गया है। म्यू थाई और हनुमान के बीच एक मजबूत संबंध है, जो म्यू थाई की पारंपरिक लड़ाई शैली, लिंग लोम के माध्यम से और हिंदू पौराणिक कथाओं, रामायण में हनुमान की छवि के माध्यम से दर्शाया गया है । म्यू थाई थाईलैंड का राष्ट्रीय खेल हैं। थाईलैंड और भारत की संस्कृति में काफी समानताएं देखने को मिलती हैं खासकर रामायण के पात्रों को लेकर। म्यू थाई खेल पिछले कुछ वर्षों में भारत के नौजवानों में तेजी से लोकप्रिय हुआ है। पूरे देश में म्यू थाई खेल खेला जाता है। भारत के नॉर्थ ईस्ट राज्यों, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल, झारखंड, छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र, हरियाणा, जम्मू कश्मीर, केरल, कर्नाटक तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, ओडिशा ,गुजरात, हिमाचल प्रदेश में खासा लोकप्रिय हैे। दुनिया के 140 से अधिक देशों में म्यू थाई खेल खेला जाता है और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर इस खेल का गहरा प्रभाव है। गौरतलब है कि मीडिया एसोसिएशन फॉर सोशल सर्विस विभिन्न संस्थाओं के साथ मिलकर देश खेल और खिलाडियों के लिए कार्य कर रहा है।